लाइव न्यूज़ :

नोएडा: सोसायटी से करोड़ों रुपये की चोरी मामले की जांच सेक्टर-20 पुलिस को सौंपी गई

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:29 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 12 जुलाई जनपद गौतमबुद्ध नगर में पूर्वांचल सिल्वर सिटी की सोसाइटी से करोड़ों की नकदी तथा सोना व जेवरात चोरी के बहुचर्चित मामले की जांच अब थाना सेक्टर-20 पुलिस करेगी। पहले इस मामले की जांच थाना सेक्टर-39 पुलिस कर रही थी। पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में अन्य सरकारी एजेंसियां भी जांच कर रही हैं। अधिकारी ने दावा किया कि मामले में फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

मालूम हो कि 11 जून को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन लोगों ने पूर्वांचल सिल्वर सिटी की सोसाइटी से करोड़ों की नगदी तथा सोना व जेवरात चोरी की थी। यह फ्लैट राम मणि पांडे का है। इसके बाद पुलिस ने राम मणि के चालक समेत दो और आरोपियों को पकड़ा था।

इस मामले में आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय तथा नोएडा पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता गोपाल फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?