लाइव न्यूज़ :

नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानतल की आधारशिला, 2024 तक उड़ानों का परिचालन, करोड़ों लोगों को फायदा, जानें क्या है खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2021 15:24 IST

Noida International Airport Inauguration: जेवर में हवाई अड्डा राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे को कम करने में मदद करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रति वर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की प्रारंभिक क्षमता है।विमानतल दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय विमानतल को भी पीछे छोड़ देगा।पहले चरण को 10,050 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से पूरा किया जाना है।

Noida International Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखी। यह एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सितंबर 2024 तक चालू होने की उम्मीद है, जिसमें प्रति वर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की प्रारंभिक क्षमता है। 1,330 एकड़ भूमि में फैले इस हवाई अड्डे का विकास ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी द्वारा किया जाएगा।

बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक बन जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा और यह परियोजना एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

जेवर में हवाई अड्डा राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे को कम करने में मदद करेगा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, फरीदाबाद और पड़ोसी क्षेत्रों सहित शहरों के लोगों की सेवा करेगा। हवाई अड्डा देश का "पहला शुद्ध शून्य उत्सर्जन हवाई अड्डा" भी होगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। विमानतल का शिलान्यास करने से पहले प्रधानमंत्री ने आदित्यनाथ और सिंधिया के साथ परियोजना के एक मॉडल का अवलोकन भी किया और इससे संबंधित एक लघु फिल्म भी देखी।

जानें क्या है खासियतः

उत्तर प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय विमानतलों वाला देश का एकमात्र राज्य बन जाएगा।

जेवर विमानतल के बन जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को एक नयी ऊंचाई मिलेगी।

किसानों द्वारा पैदा की गई ‘‘गन्ने की मिठास को अंतरराष्ट्रीय उड़ान मिलेगी।

विमानतल दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय विमानतल को भी पीछे छोड़ देगा।

करीब 1,330 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस विमानतल से सितंबर, 2024 तक उड़ानों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

पहले चरण को 10,050 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से पूरा किया जाना है।

नागर विमानन मंत्रालय के मुताबिक परियोजना का पहला चरण पूरा होने के बाद यह विमानतल से सालाना 1.2 करोड़ यात्री हवाई यात्रा कर सकेंगे।

विकास के सभी चारों चरण पूरा होने के बाद यह क्षमता बढ़कर सात करोड़ यात्रियों तक पहुंच जाएगी।

यह देश का पहला निवल शून्य उत्सर्जन (नेट जीरो एमिशन) विमानतल भी होगा।

इस विमानतल की एक और खासियत यह होगी कि इसकी परिकल्पना भारत में पहले एकीकृत ‘‘मल्टी मॉडल कार्गो’’ केंद्र के रूप में की गई है।

नोएडा में बन रहा यह विमानतल, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दूसरा अंतरराष्ट्रीय विमानतल होगा और इससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर यात्रियों का दबाव कम होगा।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अलावा अलीगढ़, आगरा, फरीदाबाद और आसपास के अन्य इलाकों के निवासियों को भी इससे फायदा होगा।

शुरुआत में इस विमानतल पर दो हवाईपट्टियां चालू होंगी।

विकास का अनुबंध ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय विमानतल हैं जबकि अयोध्या में विमानतल का निर्माण कार्य जारी है।

उत्तर प्रदेश में जेवर के अलावा सात अन्य विमानतलों का भी विकास किया जा रहा है, जिसमें अयोध्या भी शामिल है।

अलीगढ़, चित्रकूट, आजमगढ़, मुरादाबाद और श्रावस्ती में भी विमानतल प्रस्तावित हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप