लाइव न्यूज़ :

नोएडा: हल्दीराम के प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से एक कर्मचारी की मौत, मालिक और निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 2, 2020 00:49 IST

सेंट्रल जोन की एसीपी (प्रथम) तनु उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में कोतवाली फेज- 3 में हल्दीराम कंपनी के मालिक एम एल अग्रवाल और निदेशक बलवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के सिलसिले में हल्दीराम कंपनी के मालिक और निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के भाई सुनील की तहरीर पर दोनों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक प्लांट में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए।

इस घटना के सिलसिले में हल्दीराम कंपनी के मालिक और निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेंट्रल जोन की एसीपी (प्रथम) तनु उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में कोतवाली फेज- 3 में हल्दीराम कंपनी के मालिक एम एल अग्रवाल और निदेशक बलवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मृतक के भाई सुनील की तहरीर पर दोनों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

गैस की रिसाव की चपेट में आने से पास स्थित एक अन्य कंपनी के तीन कर्मचारी भी बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है। उन्होंने कहा कि रिसाव की चपेट में आकर प्लांट के चार कर्मचारी बेहोश हो गए थे। उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्लांट में शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। उस वक्त हल्दीराम के प्लांट में सिर्फ छह लोग काम कर रहे थे। चंदर ने बताया कि मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गैस रिसाव को बंद किया और वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप