लाइव न्यूज़ :

नोएडाः  हवाईअड्डे और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की योजना, 8000 लोगों के प्रतिदिन यात्रा करने का अनुमान,जानिए फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 13:35 IST

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि नोएडा हवाईअड्डे और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजिम्मेदारी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) को दी गई थी और उसने परियोजना रिपोर्ट बना कर दी है।पॉड टैक्सी फिल्म सिटी सेक्टर 21 से शुरू होगी और सेक्टर 28, 29 ,30, 32 एवं 33 से होते हुए नोएडा हवाईअड्डे तक जाएगी। नोएडा हवाईअड्डे से फिल्म सिटी की दूरी 6.5 किलोमीटर है।

नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) नोएडा हवाईअड्डे और फिल्म सिटी के बीच पर्सनल रैपिड ट्रांजिट यानी पॉड टैक्सी सेवा मुहैया कराने की योजना बना रहा है।

 

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि नोएडा हवाईअड्डे और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) को दी गई थी और उसने परियोजना रिपोर्ट बना कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, पॉड टैक्सी फिल्म सिटी सेक्टर 21 से शुरू होगी और सेक्टर 28, 29 ,30, 32 एवं 33 से होते हुए नोएडा हवाईअड्डे तक जाएगी। उन्होंने बताया कि नोएडा हवाईअड्डे से फिल्म सिटी की दूरी 6.5 किलोमीटर है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा हवाईअड्डे तक प्रस्तावित मेट्रो मार्ग पर फिल्म सिटी के बाद अगला पड़ाव सीधे हवाईअड्डा है।

उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी की वजह से आसपास का क्षेत्र पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा, जिससे पर्यटकों का आवागमन काफी बढ़ेगा। इसे देखते हुए फिल्म सिटी से यीडा के सेक्टरों को जोड़ते हुए पॉड टैक्सी चलाने का निर्णय लिया गया है। सिंह ने बताया कि पॉड टैक्सी सेवा 14.5 किलोमीटर के क्षेत्र में मुहैया कराई जाएगी और 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य है।

परियोजना रिपोर्ट में पहले दिन से 8,000 लोगों के प्रतिदिन यात्रा करने का अनुमान जताया गया है। इस 14.5 किलोमीटर के सफर को तय करने में 15 मिनट लगेंगे। उन्होंने बताया कि पॉड टैक्सी 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी आौर एक टैक्सी में चार से छह यात्री बैठ सकेंगे।  

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप