लाइव न्यूज़ :

नोएडा: फ्लैट देने के नाम पर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 18, 2021 10:42 IST

Open in App

नोएडा, 18 फरवरी गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में फ्लैट देने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले रुद्रा बिल्डर के एक निदेशक को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रुद्रा बिल्डर के मालिक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनके खिलाफ जनपद मेरठ में तैनात उप-जिलाधिकारी सहित कई लोगों ने थाना फेस-3 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

अपर पुलिस उपायुक्त इलमारन ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दिल्ली के छतरपुर निवासी गौतम मेहरा को थाना फेस-3 पुलिस ने बुधवार शाम को सेक्टर 63 से गिरफ्तार किया।

अपर उपायुक्त ने बताया, ‘‘गौतम मेहरा तथा रुद्रा बिल्डर के मालिक मुकेश खुराना ने रूद्र बिल्डवेल समेत कई कंपनियां खोली। इन लोगों ने वर्ष 2008 में कानावनी में फर्जी पट्टे पर किसानों से जमीन खरीदी थी। इसके बाद वर्ष 2013 में इसकी वैधता खत्म कर दी गई थी। इसके बाद भी मेहरा आदि ने फ्लैट बेचने के नाम पर वर्ष 2014 में सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपया ले लिया। उन्होंने मेरठ जिले में तैनात एसडीएम सुनीता सिंह से भी फ्लैट के नाम पर 25 लाख रुपए ठग लिए थे। फ्लैट बुक कराने वाले सैकड़ों लोगों को ना तो अब तक फ्लैट मिला ना ही उनके पैसे वापस किए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में उप जिलाधिकारी सुनीता सिंह की शिकायत पर थाना फेस- 3 में मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया, ‘‘रुद्रा बिल्डर के मालिक मुकेश खुराना को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। उक्त मामले में फरार चल रहे गौतम मेहरा को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा भी इनके खिलाफ जांच कर रही है। करीब 86 लोगों ने रुद्रा बिल्डर के खिलाफ दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो