लाइव न्यूज़ :

नोएडाः ‘मिशन मुस्कान’ के कारण 10 दिन में 7 लड़के और 8 लड़कियां बरामद, कुछ बच्चे डेढ़ साल से ज्यादा समय से लापता थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2021 14:03 IST

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) पुष्पांजलि ने बताया कि अपने परिवार से बिछड़े बच्चों को ढूंढ़कर उनके परिजनों से मिलाने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ‘मिशन मुस्कान’ शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं जिनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मियों को लगाया गया है।इस अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने 10 दिन में ऐसे 15 बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है जो कई दिन से लापता थे। आश्रय गृहों में रहने वाले बच्चों की काउंसलिंग करके उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर रही है।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने लापता बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से मिलवाने के लिए चलाए गए ‘मिशन मुस्कान’ के तहत 10 दिन के अंदर 15 बच्चों को खोजकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। इनमें कुछ बच्चे डेढ़ साल से ज्यादा समय से लापता थे।

 

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) पुष्पांजलि ने बताया कि अपने परिवार से बिछड़े बच्चों को ढूंढ़कर उनके परिजनों से मिलाने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ‘मिशन मुस्कान’ शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 15 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं जिनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मियों को लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘मिशन मुस्कान’ पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बृन्दा शुक्ला की देखरेख में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मिशन मुस्कान’ की टीम में उन पुलिस कर्मियों को लगाया गया है, जो पूर्व में बच्चों के अपहरण तथा मानव तस्करी के मामलों के खुलासे कर चुके हैं और उन्हें इस तरह के मामलों का विशेष अनुभव है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने 10 दिन में ऐसे 15 बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है जो कई दिन से लापता थे। इनमें 7 लड़के तथा 8 लड़कियां हैं। पुष्पांजलि ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस ‘मिशन मुस्कान’ के तहत यहां के आश्रय गृहों में रहने वाले बच्चों की काउंसलिंग करके उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर रही है।

ताकि जानकारी के आधार पर उनके परिवार के बारे में पता लगाकर, उन्हें परिजनों से मिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अनाथालयों, आश्रय गृहों में ऐसे 58 बच्चे रह रहे हैं, जिनके परिजनों के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत