लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सीवर लाइन को खोल रहे दो सफाईकर्मियों की डूबने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 13:30 IST

यह क्षेत्र थाना सेक्टर 39 में आता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि सलारपुर गांव में बंद पड़ी सीवर लाइन को खोलने का काम नोएडा प्राधिकरण का ठेकेदार करवा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों के परिजन इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। देर रात को एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से नोएडा पहुंची और दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला।

नोएडा के सलारपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात सीवर लाइन को खोल रहे दो सफाईकर्मियों की मौत डूबने से हो गई। सफाईकर्मियों की मौत की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।

यह क्षेत्र थाना सेक्टर 39 में आता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि सलारपुर गांव में बंद पड़ी सीवर लाइन को खोलने का काम नोएडा प्राधिकरण का ठेकेदार करवा रहा था।

अमित एवं संग्राम सिंह नाम के दो सफाई कर्मी सीवर के गहरे गड्ढे में उतरकर जाम सीवर को खोलने के लिए पाइप से मिट्टी हटा रहे थे। जैसे ही सफाईकर्मियों ने बंद पाइप में से मिट्टी हटाई, तेज गति से पानी खाली पड़ी जगह में भर गया और दोनों सफाईकर्मी इसमें डूब गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों सफाई कर्मी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही लगभग रात दो बजे एनडीआरएफ की गोताखोर टीम इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव के नेतृत्व में गाजियाबाद से घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने यहां पहुंच कर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पहला शव सुबह 6:25 पर एवं दूसरा 7:30 पर एनडीआरएफ टीम द्वारा सीवर नाले से निकाली गई। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अगर मृतकों के परिजन इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। 

 

 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशइंडियानोएडा समाचारगौतम बुद्ध नगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो