लाइव न्यूज़ :

कोई नहीं पूछ रहा कि आप प्याज या लहसुन खाती हैं या नहीं, आप वित्त मंत्री हैं और हम पूछ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था क्यों संकटः राहुल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 20:01 IST

बैठक में गांधी ने कहा, ‘‘ कोई नहीं पूछ रहा कि आप प्याज खाती हैं या नहीं। आप वित्त मंत्री हैं और हम पूछ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था क्यों संकट का सामना कर रही है। अगर आपने गरीब से गरीब व्यक्ति से भी पूछा होता तो आपको उचित जवाब मिल जाता।’’

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने केरल में कहा कि ​​वित्त मंत्री का काम भारत को यह बताना नहीं है कि वह क्या खाता है।मूल रूप से वह अक्षम है। यूपीए ने अर्थव्यवस्था के प्रभारी लोगों को सक्षम बनाने में विश्वास किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्याज की कीमत के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए कहा कि किसी ने उनसे नहीं पूछा कि वह क्या खाती हैं बल्कि लोग जानना चाहते हैं कि अर्थव्यवस्था क्यों संकट में है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था की स्थिति आज हर कोई जानता है। भारत की सबसे बड़ी ताकत ऐसी चीज है जिसे यूपीए ने 10-15 साल में बनाया था। यहां आयोजित कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में गांधी ने कहा, ‘‘ कोई नहीं पूछ रहा कि आप प्याज खाती हैं या नहीं। आप वित्त मंत्री हैं और हम पूछ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था क्यों संकट का सामना कर रही है। अगर आपने गरीब से गरीब व्यक्ति से भी पूछा होता तो आपको उचित जवाब मिल जाता।’’

राहुल गांधी ने केरल में कहा कि ​​वित्त मंत्री का काम भारत को यह बताना नहीं है कि वह क्या खाता है और मामले की असलियत यह है कि उसे कुछ भी पता नहीं है कि क्या चल रहा है। मूल रूप से वह अक्षम है। यूपीए ने अर्थव्यवस्था के प्रभारी लोगों को सक्षम बनाने में विश्वास किया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को एक सांसद ने उनसे पूछा था कि क्या वह प्याज खाती हैं जिसकी कीमतें आसमान छू रही हैं, तो इस पर सीतारमण ने संसद में कहा, ‘‘मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जिसमें प्याज और लहसुन नहीं खाया जाता।’’

वायनाड से कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने लोगों की आवाज पर भरोसा करते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी केवल खुद पर भरोसा करते हैं।

उन्होंने किसी दुकानदार से नोटबंदी के बारे में नहीं पूछा। उन्होंने किसानों या किसी अन्य से इस बारे में नहीं पूछा। उन्होंने भारत की सबसे बड़ी ताकत को तबाह किया, जो इसकी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने यही काम जीएसटी के साथ किया। अब आप देखें कैसी हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न हो गई है?’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी शर्तें लागू कर लोगों का अपमान नहीं करेगी। गांधी ने कहा, ‘‘हम अपने ही लोगों की पिटाई या हत्या पर भरोसा नहीं करते और इसके लिए हम राष्ट्रीय स्तर पर लड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ पीड़ितों के मुआवजा और पुनर्वास के लिए वह केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

नीलाम्बुर में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वायनाड के स्कूल में सांप के काटने से बच्ची की मौत का उल्लेख किया और कहा कि केरल की छवि देश भर में सबसे बेहतर शिक्षा देने की है, लेकिन इस घटना से साफ होता है कि सुविधाओं में सुधार की जरूरत है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीमोदी सरकारनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीकेरलअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा