लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: कल से 24 घंटे तक गुरुग्राम के कई हिस्सों में नहीं आएगा पानी, इन इलाकों में एक दिन तक नहीं होगा पेयजल की सप्लाई, देखें लिस्ट

By आजाद खान | Updated: December 18, 2022 13:55 IST

ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि उनका लक्षय यह है कि वे 20 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक इस काम को पूरा कर दें ताकि वे पानी की सप्लाई को फिर से शुरू कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम के कई हिस्सों में कल से 24 घंटे तक पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले से लगाए गए पेयजल के लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। इस पर बोलते हुए अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे पहले से ही पानी को स्टाक कर लें।

चंड़ीगढ़: हरियाणा के गुरुग्राम के कई हिस्सों कल से लेकर पूरे 24 घंटा तक पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस एरिया में यहां पर लगाए गए पेयजल के लाइन का मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा, इसके लिए लगभग एक दिन तक घरों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। 

आपको बता दें कि पेयजल के आपूर्ति नहीं होने पर पूरे 5 लाख घरों में इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में अधिकारियों से यह अपील करते हुए कहा है कि लोग अपने घरों में पानी का स्टॉक जमा कर लें ताकि जब सप्लाई नहीं हो तो इससे उनकों कोई परेशानी न हो। 

इस दिन से लेकर इस दिन तक नहीं होगा पानी का सप्लाई

आपको बता दें कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा इलाके के सेक्टर-37डी और उसके आसपास के एरिया में पहले से लगाए गए पेयजल के लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। ऐसे में 24 घंटे के लिए यानी 19 दिसंबर की सुबह 8 बजे से 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी। 

अधिकारियों का दावा है वे इस लाइन को मुख्य लाइन से 20 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक जोड़ दिया जाएगा। ऐसे में केवल एक दिन ही सप्लाई बंद रहेगा और उसके बाद पानी सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगा। इस मामले में जीएमडीए ने भी नोटिस जारी कर जानकारी दी है और लोगों से अपील की है कि वे पानी को स्टॉक कर लें। 

इन इलाकों में कल नहीं आइएगा पानी

जीएमडीए अधिकारियों के मुताबिक, बसई चौक पर 1600 एमएम की लाइन का पेयजल कनेक्शन के काम को पूरा किया जाना है जिस कारण चंदू बुढेड़ा से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन के लिए पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। ऐसे में जिन इलाकों में कल पानी नहीं आइएगी, उनके नाम कुछ इस प्रकार है। 

गांव खांडसासेक्टर- 37सी व डी सेक्टर-42 से 67 व 69 से 74 एयर फोर्स स्टेशन सोहना रोडडीएलएफ फेज-1 का डी ब्लॉक व फेज-5गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोडऔर इलाके के आस-पास के एरिया में भी पानी नहीं आएगी। 

अधिकारियों का कहना है कि इस सप्लाई को बंद करने से करीब पांच लाख लोगों पर असर पड़ेगा और उन्हें इससे काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोगों से कहा गया है कि वे 19 दिसंबर की सुबह 8 बजे से पहले अपने पानी को जमा कर लें ताकि जब सप्लाई नहीं होगा तो वे उस पानी को इस्तेमाल कर सकते है। 

टॅग्स :हरियाणागुरुग्रामWater Resources Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब