लाइव न्यूज़ :

एमवीए सरकार को ‘खतरे’ के विपक्ष के दुष्प्रचार में कोई सच्चाई नहीं : राउत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 14:20 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार स्थिर है और सत्तारूढ़ गठबंधन को किसी तरह के ‘‘खतरे’’ के विपक्ष के दुष्प्रचार में कोई सच्चाई नहीं है।

एमवीए सरकार में मतभेदों की अटकलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के एक दिन बाद राउत की ये टिप्पणियां आयी हैं। एमवीए सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि शिवसेना अपने पूर्व सहयोगी दल भाजपा से सुलह करने पर विचार कर रही है।

राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘सबकुछ ठीक है। एमवीए सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार को किसी तरह के खतरे के विपक्ष के दुष्प्रचार में कोई सच्चाई नहीं है।’’

मंगलवार को मुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष के बीच मुलाकात के बारे में पूछने पर राउत ने कहा कि उन्होंने ‘‘मौजूदा राजनीतिक हालात’’ पर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन के दो बड़े नेता मुख्यमंत्री और सरकार के मुख्य मार्गदर्शक ने मुलाकात की।’’ राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बैठक के बाद उन्होंने भी पवार से बात की।

कोविड-19 महामारी से लड़खड़ायी अर्थव्यवस्था के लिए हाल में केंद्र सरकार द्वारा घोषित पैकेज पर एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आम जनता इससे खुश है। आजीविका, नौकरियों को हुए नुकसान और बढ़ती बेरोजगारी पर लोगों की चिंताओं पर सरकार ने कुछ स्पष्ट नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए