लाइव न्यूज़ :

बोलीं रक्षामंत्री सीतारमण, हिन्द महासागर में भारत-चीन की नौसेनाओं के बीच कोई नहीं है तनाव

By भाषा | Updated: May 9, 2018 05:13 IST

भारत के रणनीतिक हितों के लिए हिन्द महासागर काफी अहम है और यह भारतीय नौसेना का बैकयार्ड माना जाता है। पिछले वर्षों में क्षेत्र में चीनी उपस्थिति में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मईः रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिन्द महासागर क्षेत्र ( आईओआर ) में भारत और चीन की नौसेनाओं के बीच कोई तनाव नहीं है। हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन और भारत की नौसेनाओं के बीच 'टकराव' से संबंधित सवाल पर सीतारमण ने मुद्दे को कमतर करना चाहा और कहा कि हिन्द महासागर में कोई तनाव नहीं है। 

भारत के रणनीतिक हितों के लिए हिन्द महासागर काफी अहम है और यह भारतीय नौसेना का बैकयार्ड माना जाता है। पिछले वर्षों में क्षेत्र में चीनी उपस्थिति में बढ़ोतरी देखने को मिली है। चीन ने दक्षिणी पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह और अफ्रीका के जिबूती में एक नौसैन्य अड्डे का निर्माण कर हिन्द महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। क्षेत्र में जलदस्यु रोधी अभियानों के लिए चीनी पोत भी तैनात हैं। 

भारतीय नौसेना ने गत 16 अप्रैल को हिन्द महासागर क्षेत्र में 'हैप्पी हंटिंग' कहकर चीन की पीएलए का टि्वटर पर स्वागत किया था। पिछले महीने अपनी चीन यात्रा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की चीन यात्रा के बारे में पूछे जाने तथा यह पूछे जाने पर कि क्या रणनीति में कोई बदलाव आया है, सीतारमण ने कहा, 'हम बात कर रहे हैं, हम एक - दूसरे से मिल रहे हैं - और यह एक बड़ा बदलाव है।' 

दोनों देशों की सेनाओं के बीच पिछले साल सिक्किम के पास डोकलाम में 73 दिन तक गतिरोध चला था। इससे दोनों देशों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या सेना को सीमाओं पर आक्रामक न होने का निर्देश दिया गया है, सीतारमण ने कहा कि वह इससे अवगत नहीं हैं। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणचीननेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप