लाइव न्यूज़ :

कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली की जेल में पांच अप्रैल से कैदियों से परिजनों की ‘मुलाकात’ नहीं

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली कारागार विभाग ने फैसला किया है कि वह पांच अप्रैल से जेल में बंद कैदियों से उनके घरवालों की ‘मुलाकात’ पर रोक लगाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आंतरिक ‘मुलाकात’ की व्यवस्था को कैदियों की सामान्य दिनचर्या के मद्देनजर 20 मार्च को बहाल किया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसे फिर से स्थगित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि कैदियों से उनके वकीलों की मुलाकात की व्यवस्था हालांकि समुचित कोविड ऐहतियातों के साथ जारी रहेगी। कैदियों के लिये टेलीफोन और ‘ई-मुलाकात’ की सुविधा भी बरकरार रहेगी।

दिल्ली कारागार के महानिदेशक, संदीप गोयल ने कहा, “कोविड-19 मामलों के एक बार फिर बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली के कारागार में बंद कैदियों की उनके परिवार के सदस्यों व मित्रों से कराई जाने वाली भौतिक ‘मुलाकात’ को सोमवार से अगले आदेश तक स्थगित रखने का फैसला किया गया है। 15 दिन में एक बार फिर स्थिति की समीक्षा की जाएगी।”

दिल्ली कारागार विभाग द्वारा साझा किये गए नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक दो अप्रैल तक संक्रमित पाए गए 130 कैदियों में से 118 कैदी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गई जबकि 10 कैदी उपचाराधीन हैं।

जानकारी में बताया गया कि कोविड-19 पीड़ित कारागार के 293 कर्मचारी भी अब स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए