लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मौसम विभाग ने कहा- मानसून की वापसी से पहले उत्तर भारत में बारिश की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: September 26, 2020 07:18 IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपनेी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भागों में बारिश की संभावना नहीं है क्योंकि दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी का समय करीब है। विभाग ने साथ ही इन भागों में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से अधिक रहने का अनुमान जताया।

नई दिल्लीः मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भागों में बारिश की संभावना नहीं है क्योंकि दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी का समय करीब है। विभाग ने साथ ही इन भागों में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से अधिक रहने का अनुमान जताया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपनेी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। वहीं, निजी मौसम एजेंसी ''स्काईमेट वेदर'' ने पूर्वानुमान जताया कि पश्चिमी राजस्थान से एक अक्तूबर से मानसून की वापसी हो सकती है।

इसके मुताबिक, उत्तर भारत के बडे हिस्से से सात अक्तूबर तक मानसून की वापसी पूरी हो सकती है। वहीं, दिल्ली में लगातार 17वें दिन भी बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम उमस भरा बना रहा।

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल मानसून की कोई बारिश अभी संभव नहीं है और बारिश के अभाव में अगले कुछ दिनों में पारा कुछ और बढ़ने की संभावना है। इस बीच, हरियाणा और पंजाब में भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से अधिक दर्ज किया गया।

हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो