लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है : नीतीश

By भाषा | Updated: December 15, 2020 16:46 IST

Open in App

पटना, 15 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार भाजपा के साथ विचार विमर्श करने के बाद होगा और फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा के बीच गतिरोध के बारे में कयासों को लेकर पूछे गए सवाल पर कुमार ने यह टिप्पणी की। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 14 सदस्य हैं। नियम के मुताबिक 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं ।

कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिलहाल हम अगले पांच साल के लिए अपने खाके पर आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। जब भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव देगी तब हम इस पर विचार करेंगे। अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।’’

राज्य में भाजपा के सात मंत्री हैं और जदयू के मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री हैं। चर्चा है कि जद(यू) इस बात पर जोर दे रहा है जितने मंत्री भाजपा से हैं, उतने ही उनकी पार्टी से भी होने चाहिए।

भाजपा के दो मंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। जदयू कोटे से बने मंत्री मेवा लाल चौधरी को शपथ लेने के कुछ घंटे के भीतर ही इस्तीफा देना पड़ा था।

राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा को 74 सीटें मिली थी जबकि जद(यू) को केवल 43 सीटों पर सफलता मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए