लाइव न्यूज़ :

केआईएफएफ में फिल्में देखने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की आवश्यकता नहीं

By भाषा | Updated: January 10, 2021 01:21 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जनवरी अपने पिछले फैसले के विपरीत, 26वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के आयोजकों ने शनिवार को घोषणा की कि 11 से 15 जनवरी तक महोत्सव में फिल्मों को देखने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं होगी।

केआईएफएफ समिति ने एक अधिसूचना में कहा कि प्रतिनिधि, अतिथि या प्रेस कार्डधारक 11 जनवरी से महोत्सव में फिल्में देख सकेंगे।

इससे पहले, प्रतिनिधि कार्डधारक केवल वही फिल्में देख सकते थे, जिनके लिए उन्होंने स्लॉट बुक कराए थे, लेकिन नए नियम के तहत वे किसी भी फिल्म को देख पाएंगे।

इससे पहले, केआईएफएफ के आयोजकों ने शुक्रवार से शुरू होने वाले फिल्म महोत्सव में फिल्में देखने के लिए ऑनलाइन टिकट प्रणाली को अनिवार्य कर दिया था।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोजकों से ऑनलाइन बुकिंग हटाने का आग्रह किया था, जिसके बाद आयोजकों ने यह फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए