लाइव न्यूज़ :

एससी/एसटी के अधिकारों को कोई नहीं छीन सकता, न ही आरक्षण खत्म किया जा सकता है: नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: August 5, 2018 02:43 IST

वह ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना’ के तहत यहां एससी/एसटी श्रेणी से संबंध रखने वाले उद्यमियों के लिए एक योजना की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे।

Open in App

पटना, 5 अगस्त: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) से संबंध रखने वाले लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता और न ही आरक्षण खत्म किया जा सकता है। वह ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना’ के तहत यहां एससी/एसटी श्रेणी से संबंध रखने वाले उद्यमियों के लिए एक योजना की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे।

कुमार ने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने वाले लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता और न ही कोई आरक्षण खत्म करने की हिम्मत कर सकता है।’’ एससी/एसटी कानून के प्रावधानों को कथित तौर पर कमजोर बनाने से संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश के संबंध में कुमार ने कहा कि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि केंद्र इस संबंध में संशोधन विधेयक(कानून के वास्तविक प्रावधानों को बहाल करने के लिए) लाने जा रहा है।

दलित संगठनों के नौ अगस्त के प्रस्तावित ‘भारत बंद’ से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कानून के वास्तविक प्रावधानों को बहाल करने पर केंद्रित विधेयक को मंजूरी दे दी थी। एससी/एसटी श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले उद्यमियों के लिए योजना की शुरुआत करते हुए कुमार ने कहा कि इसके तहत लाभार्थी को उसके उद्यम के लिए 10 लाख रुपये और विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच लाख रुपये और पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :नितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया