लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की बात विपक्ष का चुनावी हथकंडा, बोले सीएम शिंदे- ऐसा कभी नहीं होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2023 07:18 IST

एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक होते हैं, वे (विपक्ष) यह बयान देते हैं कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा था- जो कोई व्यक्ति मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश करेगा, हम उसके टुकड़े कर देंगे।उद्धव ठाकरे के इस बयान के बाद एकनाथ शिंदे ने कलवा में महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर प्रतिक्रिया दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता।

ठाणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) पर यह दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया कि मुंबई को राज्य से अलग किया जाएगा। शिंदे ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने एमवीए की एक रैली में कहा था, ‘‘जो कोई व्यक्ति मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश करेगा, हम उसके टुकड़े कर देंगे।’’

उद्धव ठाकरे के इस बयान के बीच शिंदे ने यहां कलवा में महाराष्ट्र स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कहा, ‘‘कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता। इस प्रकार का दुष्प्रचार करने वाले सफल नहीं होंगे। जब भी चुनाव नजदीक होते हैं, वे (विपक्ष) यह बयान देते हैं कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर दिया जाएगा।’’ 

विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर तंज कसा। सीएम शिंदे ने एमवीए गठबंधन को 'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा' कहा। उन्होंने कहा, विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है। महा विकास अघाड़ी 'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा' है। उन्होंने कहा कि जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। हम जनसेवक हैं और जनसेवा करते रहेंगे।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेMVAमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण