लाइव न्यूज़ :

जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन ने प्रशांत किशोर बोला हमला, नीतीश कुमार के 'प्रस्ताव' को ठुकराने के उनके दावे को किया खारिज

By रुस्तम राणा | Updated: September 17, 2022 18:33 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के "प्रस्ताव" को ठुकराने के किशोर के दावे को खारिज करते हुए ललन ने कहा कि प्रशांत किशोर "एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि एक व्यवसायी" हैं, जो "मार्केटिंग" रणनीति पर निर्भर रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को बताया भाजपा का एजेंटकहा- हम जानते हैं कि प्रशांत किशोर कुछ समय से भाजपा के लिए काम कर रहे हैंउन्होंने भाजपा पर लगाया प्रशांत किशोर का इस्तेमाल करने का आरोप

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने शनिवार कहा कि प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के "प्रस्ताव" को ठुकराने के किशोर के दावे को खारिज करते हुए, ललन ने कहा कि प्रशांत किशोर "एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि एक व्यवसायी" हैं, जो "मार्केटिंग" रणनीति पर निर्भर रहते हैं।

जदयू प्रमुख ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के स्पष्ट संदर्भ में टिप्पणी को लेकर कहा, “हम जानते हैं कि प्रशांत किशोर कुछ समय से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा के एक एजेंट को हाल ही में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था।” ललन सिंह ने कहा, “भाजपा बिहार में साजिशों पर भरोसा कर रही है। पहले इसने आरसीपी सिंह का इस्तेमाल किया और अब यह प्रशांत किशोर का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन हम सतर्क हैं। हम इन डिजाइनों को सफल नहीं होने देंगे।”

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने एक अभियान 'जन सुराज' शुरू किया है, जिसके तहत वह अगले महीने 3,500 किलोमीटर लंबी राज्यव्यापी 'पदयात्रा' शुरू करेंगे। यहां यह भी स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि प्रशांत किशोर ने भी नीतीश कुमार के एक प्रस्ताव को ठुकराने का दावा किया था।

ललन ने दावा किया, “बिहार में नई राजनीतिक स्थिति सामने आने के बाद प्रशांत किशोर नीतीश कुमार से मिलना चाहते थे। उन्होंने सीएम से बात की जिन्होंने उनसे पहले पार्टी अध्यक्ष से बात करने को कहा। इसलिए वह नई दिल्ली में मुझसे मिलने आए। मैंने उनसे कहा कि पार्टी में उनकी वापसी पर विचार किया जा सकता है यदि वह पार्टी के अनुशासन का पालन करने के लिए सहमत हैं। इसके बाद उन्होंने सीएम से मिलने का समय लिया, जो उनसे मिलने के लिए तैयार हो गए और मिलने का समय दिया। लेकिन, अपनी मार्केटिंग रणनीति के तहत, उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें सीएम के आवास पर बुलाया गया है, लेकिन वह नहीं जाएंगे। ”

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमारजेडीयूRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत