लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में नहीं मिला कोविड-19 का कोई नया मरीज

By भाषा | Updated: November 8, 2021 11:36 IST

Open in App

ईटानगर, आठ नवंबर अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मरीज नहीं सामने आया, जिसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 55,180 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 11 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,851 हो गयी है।

राज्य में कोविड-19 के 49 मरीजों का उपचार चल रहा है। तवांग जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 10 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बाद पश्चिम कामेंग और निचली दिबांग घाटी में आठ-आठ मरीज जबकि पूर्वी सियांग जिले में छह मरीज इलाज करवा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 280 पर स्थिर है।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.40 फीसदी हो गयी है जबकि संक्रमण की दर 0.89 फीसदी दर्ज की गई।

डॉ. जम्पा के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अब तक 11,88,585 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 236 नमूनों की जांच रविवार को की गयी।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में अब तक कुल 13,34,706 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए