लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में लगातार दो दिन से कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 27, 2021 12:48 IST

Open in App

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में लगातार दो दिन से कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के अभी तक 7,560 मामले सामने आए हैं। तीन और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,427 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी चार लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, ये सभी दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं। अन्य दो जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान तथा निकोबार कोविड-19 से मुक्त हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, मृतक संख्या 129 ही है। अभी तक 4,80,928 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी है और संक्रमण दर 1.57 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक कुल 3,51,095 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 2,47,372 लोगों को पहली और 1,03,723 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए