लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: October 19, 2021 09:37 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 19 अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के 7,642 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया की एक और व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,506 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी सात लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। ये सभी लोग दक्षिण अंडमान में उपचाराधीन हैं। उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार जिले में संक्रमण का अभी कोई मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है। अभी तक 5,80,274 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.32 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 4,67,975 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,92,248 लोगों को पहली खुराक और 1,75,727 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए