लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: September 27, 2021 10:20 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 27 सितंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के अभी तक कुल 7,618 मामले सामने आए हैं। अभी 13 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, ये सभी लोग दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं। उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार जिले में संक्रमण का अभी कोई मामला नहीं है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 7,476 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया, मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 5,45,708 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.40 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 4,36,070 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,88,441 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 1,47,629 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए