लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 23, 2021 10:23 IST

Open in App

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पर बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया तथा यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 7,557 बनी हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में आठ संक्रमितों का इलाज चल रहा है, ये सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। दो अन्य जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार कोरोना वायरस से मुक्त हैं। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से उबरने के साथ, संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,420 हो गई। बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई तथा कुल मृतक संख्या 129 है। अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 4,72,803 नमूनों की कोविड जांच की गयी है तथा नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.60 फीसदी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,34,151 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए