लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार का ऐलान, राज्य में नहीं होगा अब 2 दिनों का लॉकडाउन, सभी दिन खुलेंगे बाजार

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 30, 2020 17:57 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार (29 अगस्त) को ''अनलॉक-4'' दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य, केंद्र सरकार के बिना सलाह लिए हुए राज्य में अब लॉकडाउन नहीं लगा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे21 अगस्त को हरियाणा सरकार ने सप्ताहांत में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों और दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था।''अनलॉक-4'' के गाइडलाइन्स जारी होने के बाद सरकार ने लॉकडाउन का फैसला वापस ले लिया है।

चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने ''अनलॉक-4'' दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद हरियाणा सरकार ने रविवार (30 अगस्त) को शहरी इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने के लिए पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार (29 अगस्त) को ''अनलॉक-4'' दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य, केंद्र सरकार से विचार-विमर्श किए बिना निषिद्ध क्षेत्र से बाहर किसी तरह का लॉकडाउन लागू नहीं कर सकते। 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया, अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य सरकारें स्थानीय स्तर पर (निषद्ध क्षेत्रों के बाहर) लॉकडाउन नहीं लगाएंगी। इसलिए हरियाणा सरकार ने सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद करने के लिए 28 अगस्त को जारी संशोधित आदेश को वापस ले लिया है। अत: अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा।

इससे पहले 21 अगस्त को हरियाणा सरकार ने सप्ताहांत में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों और दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था। जिसको उन्होंने वापस ले लिया है। 

हरियाणा में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 1,391 नये मामले सामने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 61,987 पहुंच गई जबकि इस महामारी से नौ और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 670 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार करनाल, भिवानी, पंचकूला और यमुनानगर में दो-दो और गुड़गांव में एक मरीज की मौत हुई है। इसके अनुसार गुड़गांव में 124, फरीदाबाद में 158, करनाल में 140, रेवाड़ी में 110, पंचकूला में 96, हिसार में 78, सोनीपत और कुरुक्षेत्र 75-75, यमुनानगर में 87 नये मामले सामने आये है। बुलेटिन में बताया गया है कि इस समय राज्य में 10,606 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 50,711 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 81.81 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत रह गई है। 

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियाअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?