लाइव न्यूज़ :

गुजरात में ऑक्सीजन की कमी से कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई : रूपाणी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 जुलाई गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को दावा किया कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के कारण राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

केंद्र सरकार ने एक दिन पहले राज्यसभा को बताया कि इस साल कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं दी है। सरकार के इस बयान के बाद शुरू हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री रूपाणी ने जूनागढ़ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 के किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। दूसरी लहर के दौरान राज्य के अस्पतालों में 8.5 लाख से ज्यादा मरीजों का उपचार हुआ। इनमें 8.25 लाख मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।’’

रूपाणी ने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए कई अस्पताल निर्धारित किए। एक भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत की सूचना नहीं है। हमने ऑक्सीजन की आपूर्ति के पर्याप्त इंतजाम किए थे। विपक्षी दल झूठे आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।’’

कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार पर ‘‘झूठी जानकारी’’ देकर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। इससे पहले पड़ोस के मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भी कहा था कि ऑक्सीजन की कमी के कारण उनके राज्य में किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos