लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से हैदराबाद में बुजुर्ग की मौत, बिना परिजनों के हुआ अंतिम संस्कार

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2020 11:44 IST

इस दौरान सिर्फ स्वास्थकर्मी ही वहां मौजूद थे, जबकि उस व्यक्ति की मृत्यु से शोकाकुल परिवार घर पर क्वारंटाइन कर रहा था। दरअसल, मृतक के अंतिम संस्कार में महज 20 लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 21 दिनों के लिए किए गए देश व्यापी लॉकडाउन के दौरान ज्यादा लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।मृतक का बिना किसी परिजन के स्वास्थकर्मियों के सामने किया गया अंतिम संस्कार।

हैदराबाद में 74 वर्षीय एक बुजुर्ग की शनिवार (28 मार्च) को कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मृत्यु हो गई। कोविड-19 (COVID-19) की वजह से तेलंगाना में किसी व्यक्ति की ये पहली मौत थी। व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके सैंपल लिए गए थे, जिसमें पाया गया कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव था। ऐसे में शनिवार को उस व्यक्ति को बिना किसी परिजनों के दफनाया गया। 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सिर्फ स्वास्थकर्मी ही वहां मौजूद थे, जबकि उस व्यक्ति की मृत्यु से शोकाकुल परिवार घर पर क्वारंटाइन कर रहा था। दरअसल, मृतक के अंतिम संस्कार में महज 20 लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 21 दिनों के लिए किए गए देश व्यापी लॉकडाउन के दौरान ज्यादा लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी गई है। 

वहीं, इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) का कहना है कि मृतक की मौत के बाद यह मालूम चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित था। हालांकि, उस व्यक्ति को अन्य जटिलताएं भी थीं, जिसकी वजह से उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मगर जब उसकी मृत्यु हुई, तब पता चला कि वो कोरोना वायरस का मरीज भी था।

आपको बता दें कि हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने कोरोना वायरस को लेकर दावा किया था कि 7 अप्रैल तक राज्य कोविड-19 से मुक्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि अभी राज्य में कोरोना वायरस के कुल 70 मरीज हैं, जिसमें से 11 स्वस्थ हो चुके हैं और उम्मीद है कि उन्हें सोमवार (30 मार्च) को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाए। 

केसीआर ने अपनी बात को जारी रखते हुए ये भी कहा था, 'मरीजों की सभी जरुरी जांच की जा चुकी है और सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। 58 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है। दूसरे देशों से आने वाले 25,937 लोगों को सरकार की निगरानी में रखा गया है। इनके लिए क्वारंटाइन पीरियड (quarantine period) 7 अप्रैल तक तक रखा गया है। 7 अप्रैल के बाद अगर कोई भी नया मामला नहीं आया तो राज्य में कोई भी कोरोना वायरस पॉजिटिव मामला होगा।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनहैदराबादके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया