लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल ने साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार में ‘पार्टी’ और ‘राज्य’ के बीच कोई अंतर नहीं

By भाषा | Updated: August 19, 2018 00:49 IST

कपिल सिब्बल ने आज कहा कि भाजपा नीत सरकार में ‘‘राज्य’’ और ‘‘पार्टी’’ के बीच विभाजन रेखा खत्म हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां एक परिचर्चा में कहा कि संप्रग सरकार पर ‘‘मजबूत नेता’’ का अभाव होने का आरोप था

Open in App

नागपुर, 19 अगस्त: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने आज कहा कि भाजपा नीत सरकार में ‘‘राज्य’’ और ‘‘पार्टी’’ के बीच विभाजन रेखा खत्म हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां एक परिचर्चा में कहा कि संप्रग सरकार पर ‘‘मजबूत नेता’’ का अभाव होने का आरोप था लेकिन फिर भी उसने बेहतर आर्थिक वृद्धि दी।

वह ‘लोकतंत्र में विरोधाभास’ विषय पर बोल रहे थे। सत्ता में बैठे लोगों द्वारा ‘‘सड़कों पर होने वाली हिंसा’’ के कथित इस्तेमाल पर एक सवाल के जवाब में सिब्बल ने कहा, ‘‘यह एक समस्या है जो तब पैदा हुई जब राज्य और पार्टी के बीच कोई अंतर नहीं रहा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘सड़कों पर ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी वजह है कि पार्टी सरकार चला रही है लेकिन सरकार देश नहीं चला रही। अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो यह चलता रहेगा और अगर गठबंधन सरकार बनती है तो यह नहीं होगा।’’ 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि गठबंधन की राजनीति ने एक मजबूत नेता की सरकार के मुकाबले देश को अधिक आर्थिक वृद्धि दी है।  सिब्बल ने कहा, ‘‘देश में अब लोकतंत्र की गुणवत्ता 2004 से 2014 के बीच के मुकाबले अलग है लेकिन लोकतंत्र अब भी जिंदा है, बिना यह मायने रखे कि कौन सत्ता में है।’’ 

उन्होंने दावा किया कि सरकार केवल प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा चलाई जा रही है।कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पहले सत्ता में होने वाली पार्टी खुद को राज्य में शामिल नहीं करती थी, दोनों अलग रहते थे लेकिन अब इतिहास में पहली बार पार्टी और राज्य के बीच कोई अंतर नहीं है। आरएसएस की ओर इशारा करते हुए प्रतिष्ठित वकील ने कहा, ‘‘नागपुर भारत को चलाता है।’’ आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में हैं। 

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील