लाइव न्यूज़ :

एससीओ बैठक में जाएंगे नरेंद्र मोदी लेकिन इमरान खान से मुलाकात के बारे में फैसला नहीं

By भाषा | Updated: May 29, 2019 05:33 IST

मोदी और इमरान की मुलाकात की संभावना को पूरी तरह से खारिज किए बिना एक सरकारी सूत्र ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर कोई फैसला नयी सरकार ही करेगी।’’ पिछले साल अगस्त में इमरान के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हुयी है।

Open in App

अगले महीने बिश्केक में होने वाली एससीओ शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान की किसी मुलाकात के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सालाना शिखर बैठक किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्वेक में 13-14 जून को होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भाग लेंगे। इमरान के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।

मोदी और इमरान की मुलाकात की संभावना को पूरी तरह से खारिज किए बिना एक सरकारी सूत्र ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर कोई फैसला नयी सरकार ही करेगी।’’ पिछले साल अगस्त में इमरान के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हुयी है।

एक अन्य सूत्र ने मीडिया के एक हिस्से में आयी उन खबरों को पूरी तरह से अटकलें बताया कि बिश्केक में दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात होगी। जनवरी 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं की है। भारत का कहना है कि आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चल सकते।

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी 30 मई को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम) देशों के नेताओं को आमंत्रित करने के सरकार के फैसले से परिलक्षित होता है कि भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत का इच्छुक नहीं है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार का यह फैसला उसकी ‘‘पड़ोसी प्रथम’’ नीति के अनुरूप है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइमरान खानमोदी सरकारपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा