लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत मामले से शरद पवार ने एनसीपी को किया अलग, कहा- BMC ने तोड़ा ऑफिस, राज्य सरकार को कोई रोल नहीं

By सुमित राय | Updated: September 11, 2020 15:40 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने पूरे विवाद से खुद को अलग कर लिया है और एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा है कि इस मामले में राज्य सरकार का कोई रोल नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा कि कंगना रनौत के ऑफिस को तोड़ने का काम बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने किया है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीएमसी ने अपने नियमों और अधिनियम का पालन किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीएमसी ने हाल ही में कंगना के ऑफिस को तोड़ दिया था, जिसको लेकर कंगना काफी नाराज चल रही है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने पूरे विवाद से खुद को अलग कर लिया है और एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा है कि इस मामले में राज्य सरकार का कोई रोल नहीं है।

शरद पवार ने कहा कि कंगना रनौत के ऑफिस को तोड़ने का काम बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीएमसी ने अपने नियमों और अधिनियम का पालन किया है।

बता दें कि शिवसेना के नियंत्रण वाली बीएमसी ने बुधवार सुबह कंगना रनौत के ऑफिस में 'अवैध निर्माण' को गिराने के लिए कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद कोर्ट से कंगना को राहत मिल गई और बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई।

क्या है कंगना रनौत का पूरा विवाद

बता दें कि पूरे मामले की शुरुआत मुंबई  पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना रनौत के एक हालिया बयान से शुरू हुआ। उन्होंने दावा किया था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं।

इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने कंगना से कहा था कि उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए। उस वक्त कंगना हिमाचल प्रदेश में थीं। संजय राउत के इस बयान के बाद कंगना ने जवाब दिया और मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।

टॅग्स :शरद पवारकंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिकाशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब