लाइव न्यूज़ :

संसद बज़ट सत्र : हंगामें के बीच दिन भर के लिए लोकसभा हुई स्थगित, स्पीकर का फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2018 12:59 IST

लोकसभा की कार्यवाही आज शुरू हो गई है। लोकसभा में आज मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है।

Open in App

नई दिल्ली( 20 मार्च):  लोकसभा की कार्यवाही आज शुरू हो गई है। लोकसभा में आज मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया था। 

संसद सत्र की ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in

संसद का बजट सत्र Live News Updates in Hindi:-

-स्पीकर ने सांसदों से कहा, 'अपने लोगों की मौत पर संवेदनहीनता दिखा रहे हैं आप'- लोकसभा में हंगामे के कारण सुषमा स्वराज नहीं पढ़ पाईं अपना पूरा बयान- हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की-  इराक में 39 भारतीयों की मौत के बाद भी विपक्षी सदस्य नहीं आए बाज, करते रहे हंगामा- सदन में विपक्ष ने इंसाफ चाहिए के नारे लगाए जिसके बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इसको 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।- लोकसभा का आज का दिन भी हंगामें के साथ ही शुरू हुआ

लोकसभा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीडीपी-वाईएसआर कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियां भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करें उसके बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं है। भले ही केंद्र सरकार को इस अविश्वास प्रस्ताव से कोई फर्क ना पड़े लेकिन दक्षिण भारत की ये दोनों क्षेत्रीय पार्टियां आगामी विधासभा चुनाव में अपना राजनीतिक कैनवास जरूर बड़ा करना चाहती हैं। 

 इससे पहले शुक्रवार को नोटिस दिया गया था और मंगलवार को दोनों पार्टियां एक बार फिर से अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर नोटिस देंगी।टीडीपी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर एनडीए का साथ छोड़ दिया था। उसके दो मंत्री पहले ही केंद्र सरकार से इस्तीफा दे चुके हैं। 

अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देकर टीडीपी आंध्र में अपना आधार और मजबूत करना चाहती है। इस बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विशेष राज्य के मुद्दे पर केंद्र सरकार को राज्य सरकार के जवाब का इंतजार है। उन्होंने कहा कि सिंतबर 2016 में विशेष पैकेज को लेकर राज्य सरकार के साथ सहमति बन गई थी। जनवरी 2017 में राज्य सरकार ने राशि लेने का तरीका बदलने की मांग की थी। लेकिन फिर कोई बात-चीत नहीं हुई। 

टॅग्स :भारतीय संसदसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप