लाइव न्यूज़ :

राहुल के भाषण से पहले ही 'भूकम्प आने वाला है' ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, लोग ऐसे ले रहे हैं चुटकी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 20, 2018 13:20 IST

राहुल गांधी की 15 मिनट वाली स्पीच को लेकर ट्विटर पर #BhookampAaneWalaHai ट्रैंड हो रहा है और कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। कार्यवाही और मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास पर बहस भी शुरू हो चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या कांग्रे अध्यक्ष राहुल गांधी की स्पीच से सदन में भूकंप आएगा? अपने अमेठी दौरे के दौरान  आज से ठीक 88 दिन पहले एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, 15 मिनट संसद में मेरी स्पीच मोदी जी के सामने करा दीजिए, पीएम मोदी  मेरे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे।

No-Confidence Motion LIVE: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, रोजगार सहित गिनाए जुमले

संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए कांग्रेस को 38 मिनट का समय मिला है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस विषय पर मल्लिका अर्जुन खड़के अपनी बात रखेंगे या फिर राहुल गांधी को बोलने का मिलेगा। पूरे देश की नजर इस बात टिकी होंगी कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं? क्योंकि वो बहुत दिनों से सरकार के खिलाफ बोलना चाहते हैं? बहरहाल, राहुल गांधी की 15 मिनट वाली स्पीच को लेकर ट्विटर पर #BhookampAaneWalaHai ट्रैंड हो रहा है और कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

एक यूजर ट्वीट करते हुए लिखा- संसद में राहुल गांधी के भाषण से आने वाले भूकंप पर चर्चा करती हुई महिलाएं !! #BhookampAaneWalaHaiएक शख्स ने लिखा- नहा धोकर तैयार रहो, भूकंप आने वाला है...

क्या है अविश्वास प्रस्ताव

भारत में जब किसी विपक्षी दल को लगता है कि मौजूदा सरकार सदन का विश्वास या बहुमत खो चुकी है तो वह अविश्वास प्रस्ताव पेश करता है। इसके लिए वह सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष या स्पीकर को इसकी लिखित में सूचना देता है। इसके बाद स्पीकर उसी दल के किसी सांसद से इसे पेश करने के लिए कहता है। अविश्वास प्रस्ताव को तभी स्वीकार किया जा सकता है, जब सदन में उसे कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन हासिल हो।

 मॉनसून सत्र 2018 

भारतीय संसद का मॉनसून सत्र 2018 18 जुलाई से प्रारम्भ होकर 10 अगस्त तक चलेगा। सदन के के कुल 24 दिनों के इस सत्र में कुल 18 दिन सदन की बैठक होगी। सदन के इस सत्र में कुल 48 मामले पेश होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार इस दौरान 46 विधेयक और दो वित्तीय विधेयक पेश करेगी। इस सत्र में तीन तलाक़, मेडिकल एजुकेशन बिल और ट्रांसजेंडर बिल जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने वाले हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावसंसद मॉनसून सत्रराहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव