लाइव न्यूज़ :

खाद्य मंत्रालय में अब नहीं आएगा कोई चीनी सामान, राम विलास पासवान ने कहा-चीन निर्मित उत्पाद की नो एंट्री

By एसके गुप्ता | Updated: July 1, 2020 20:35 IST

रामविलास पासवान ने कहा कि तरह विदेशों में भारतीय वस्तुओं को मानकों पर परखा जाता है उसी तरह यहां भी विदेशी वस्तुओं को मानकों पर परखा जाएगा। विदेशी वस्तुओं के हमारे मानकों पर खरा नहीं उतरने पर हम उन्हें रोक देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराम विलास पासवान ने कहा है कि उनके विभाग में अब कोई भी चीनी सामान नहीं आएगापासवान ने कहा कि विदेशी वस्तुओं को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तय मानकों पर भी परखा जाएगा।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार चीन की कंपनियों और उसके उत्पादों के लिए अपने दरवाजे एक-एक कर बंद कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि उनके विभाग में अब कोई भी चीनी सामान नहीं आएगा और इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।

 पासवान ने सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले महीने हुई झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 सैनिकों के शहीद हो जाने की घटना के बाद यह फैसला लिया है। इस घटना के बाद चीनी रवैए को लेकर पूरे देश में गुस्सा है और लोग चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर रहे हैं।

पासवान ने कहा कि विदेशी वस्तुओं को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तय मानकों पर भी परखा जाएगा। केंद्रीय खाद्य मंत्री के इस फैसले के बाद मंत्रालय और मंत्रालय के अधीन आने वाले विभागों व संगठनों में उपयोग की वस्तुओं की अब जो खरीद होगी उनमें चीनी उत्पाद शामिल नहीं होंगे। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के तहत भारतीय खाद्य निगम और सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन जैसे संगठन भी आते हैं। 

मंत्रालय की ओर से 23 जून को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि चीन निर्मित कोई भी वस्तु जीईएम पोर्टल या किसी अन्य स्रोत से नहीं खरीदी जाएगी। पासवान ने कहा, विदेशी वस्तुओं को मानकों पर परखने के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। ये नियम न सिर्फ चीन के लिए बल्कि सभी देशों से आने वाली वस्तुओं पर लागू होंगे। 

टॅग्स :चीनरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील