लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर ट्रस्ट में बीजेपी को कोई नेता नहीं होगा, सरकार नहीं उठाएगी मंदिर निर्माण का खर्च: अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 17:20 IST

17 दिसंबर को टाइम्स नाऊ चैनल को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि ट्रस्ट में बीजेपी का कोई सदस्य नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि ट्रस्ट में बीजेपी का कोई सदस्य नहीं होगा। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मुताबिक इस ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़े के एक प्रतिनिधि को भी शामिल करना होगा।

9 नवंबर को राज जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि एक ट्रस्ट का निर्माण हो। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रस्ट में गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ट्रस्ट का निर्माण तीन महीने के अंदर होना है।

टाइम्स नाऊ चैनल को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि ट्रस्ट में बीजेपी का कोई सदस्य नहीं होगा। दरअसल, जब शाह से यह पूछा गया कि क्या यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य होगें तो उन्होंने यह जवाब दिया। इसके अलावा अमित शाह ने यह भी कहा कि ट्रस्ट को समाज के चंदे के मंदिर का निर्माण करना होगा और सरकार कोई धन नहीं देगी। हमें सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार 90 दिनों में प्रक्रिया तय करनी है। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मुताबिक इस ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़े के एक प्रतिनिधि को भी शामिल करना होगा।

पिछले एक महीने से चर्चा है कि ट्रस्ट में बीजेपी के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए। इंटरव्यू में अमित शाह ने सिर्फ इतना कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार 90 दिनों के अंदर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करते हुये केंद्र को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिये किसी वैकल्पिक लेकिन प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ भूखंड आवंटित किया जाये।

टॅग्स :अमित शाहयोगी आदित्यनाथअयोध्याअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील