लाइव न्यूज़ :

Nizamuddin Markaz Event: मुंबई पुलिस ने तबलीगी जमात के सदस्यों से कहा- कहां-कहां गए थे, सूचना बीएमसी की हेल्पलाइन 1916 पर मुहैया कराएं

By भाषा | Updated: April 6, 2020 15:15 IST

जमात के इस आयोजन में विदेशी नागरिकों सहित 9,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था और ऐसा माना जा रहा है कि इस आयोजन में हिस्सा लेकर देश के विभिन्न कोनों में अपने-अपने घर लौटे लोगों के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना बीएमसी की हेल्पलाइन 1916 पर मुहैया कराएं और इस महामारी की रोकथाम में हमारा साथ दें।जो लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन कानून और महामारी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

मुंबईःकोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तबलीगी जमात के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे नजदीकी थाने या बीएमसी की हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल करके इसकी जानकारी दें।

जमात के इस आयोजन में विदेशी नागरिकों सहित 9,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था और ऐसा माना जा रहा है कि इस आयोजन में हिस्सा लेकर देश के विभिन्न कोनों में अपने-अपने घर लौटे लोगों के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘हम नई दिल्ली, निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे कहां-कहां गए थे (किन किन जगहों की यात्रा की थी) इसकी सूचना बीएमसी की हेल्पलाइन 1916 पर मुहैया कराएं और इस महामारी की रोकथाम में हमारा साथ दें।’’ उसने लिखा है, ‘‘जो लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन कानून और महामारी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

हम अनुरोध कर रहे हैं और यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप कहां-कहां गए थे, किन-किन जगहों की यात्रा की थी, इसकी सूचना दें।’’ पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा कि यह अपील जमात के सदस्यों सहित सभी की सेहत और सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर इसका पालन नहीं किया गया तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?