लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन में जारी तल्खी के बीच नीतीश के भाजपा से नजदीकी की चर्चा, क्या केन्द्र में बनेंगे मंत्री?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2023 18:02 IST

सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में आने के बाद से राजद नेताओं के द्वारा की जा रही बयानबाजी से असहज हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर से भाजपा से उम्मीद लगाए बैठे हैं। चर्चाओं की मानें तो नीतीश कुमार अब केन्द्र की राजनीति में जाना चाहते हैं।

Open in App

पटना: उपेन्द्र कुशवाहा के बहाने बिहार की राजनीति में एकबार फिर से भूचाल की स्थिती उत्पन्न हो गई है। महागठबंधन की सरकार बने अभी छह माह से ज्यादा का वक्त भी नहीं गुजरा है कि सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। चर्चा जदयू और नीतीश कुमार को लेकर भी है। उपेन्द्र कुशवाहा ने यह कहकर सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है कि जदयू का जितना बड़ा नेता उतना ज्यादा भाजपा के संपर्क में है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी निगाहें टिक गई हैं। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसपर पर्दा डालने का भरपूर प्रयास किया है। बावजूद इसके बात अगर निकली है तो चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।

सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में आने के बाद से राजद नेताओं के द्वारा की जा रही बयानबाजी से असहज हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर से भाजपा से उम्मीद लगाए बैठे हैं। चर्चाओं की मानें तो नीतीश कुमार अब केन्द्र की राजनीति में जाना चाहते हैं। उनकी इच्छा एकबार फिर से रेलमंत्री बनने की है। शायद यही कारण है कि पिछले दिनों उन्होंने बयान दिया था कि रेल बजट फिर से शुरू किया जाना चाहिए। 

उन्होंने तत्कालीन वाजपेयी सरकार का हवाला भी दिया था। सूत्रों की अगर मानें तो वह भाजपा को बिहार में मुख्यमंत्री पद सौंपने के एवज में केन्द्र में रेल मंत्रालय चाहते हैं। लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा उन्हें मंत्री तो बनाने को तैयार है, लेकिन उनके मन मुताबिक मंत्रालय देने को तैयार नही है। मामला यहीं फंसा है। 

इसके साथ ही भाजपा का दूसरा प्लान यह है कि अगर नीतीश कुमार नही मानते हैं तो उपेन्द्र कुशवाहा अथवा आरसीपी सिंह को केन्द्र की राजनीति में लाया जाये और फिर जदयू पर प्रहार किया जाये। संभव है कि अभी निकट भविष्य में केन्द्र सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो और उसमें कुछ नये चेहरे को शामिल किया जाये। उसमें आरसीपी सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा के अलावे चिराग पासवान के नामों की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 

सूत्रों की मानें तो अगर नीतीश कुमार केन्द्र की राजनीति में जाते हैं तो बिहार में भाजपा कोटे से आरके सिंह को बिहार की बागडोर सौंपी जा सकती है। आरके सिंह अभी केन्द्र में मंत्री हैं और साफ सुथरी छवि रही है। वह नौकरशाह से राजनीति में गये हैं। अगर भाजपा कोटे से मुख्यमंत्री बनाये जाते हैं तो जदयू कोटे से उपेन्द्र कुशवाहा को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 

इसबीच राजद और जदयू के बीच जारी तनातनी के बीच दोंनों दलों की ओर से डैमेज कंट्रोल की पहल शुरू कर दी गई है। इसी कडी में सोमवार की रात जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उनके घर पर जाकर मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मनमुटाव और बयानबाजी पर लगाम लगाने की पहल की गई है। वहीं तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि महागठबंधन को लालू यादव और नीतीश कुमार चला रहे हैं। उन्होंने भी दोनों के बीच जारी तल्खी को कम करने का प्रयास किया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPबिहारउपेंद्र कुशवाहाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो