लाइव न्यूज़ :

जाति आधारित जनगणना को लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ 23 अगस्त को मोदी से मुलाकात करेंगे नीतीश

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:59 IST

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना को लेकर बिहार के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय 23 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे का मिला है।नीतीश ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘जाति आधारित जनगणना करने के लिए बिहार के प्रतिनिधिमंडल के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। आदरणीय प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद कि 23 अगस्त को मिलने का उन्होंने समय दिया।’’बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से शिष्टाचार मुलाकात करने के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि कल शाम को खबर मिली कि सोमवार यानि 23 अगस्त को दिन में पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का समय मिला है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जातीय जनगणना को लेकर जो प्रतिनिधिमंडल मिलेगा उसकी सूची पत्र में ही भेज दी गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भी अपनी तरफ से नाम तय कर रहे हैं और अंतिम रूप से जो सूची बनेगी उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया जाएगा।दिल्ली में होनेवाली मुलाकात में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव भी साथ जाएंगे।उन्होंने कहा, ‘‘मॉनसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने मुझसे मुलाकात की थी और अपनी बातें रखी थीं। उन लोगों ने जातीय जनगणना कराने को लेकर प्रस्ताव रखा था, जिस पर हमने भी कहा था कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। इसके बाद प्रधानमंत्री जी को पत्र भेजा गया और उनसे मिलने का समय मांगा गया। प्रधानमंत्री जी से मुलाकात का समय मिलने की जानकारी सभी को दे दी गई है।’’राजभवन आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात होती रहती है। वाइस चांसलर को लेकर विचार-विमर्श के लिए हम यहां आए थे।’’राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे पुत्र तेजप्रताप यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच मतभेद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह उनका अंदरुनी मामला है। उस पर हमारी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो