लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के बयान पर नीतीश कुमार का तंज- 'कोई हैं केंद्र में, वे सब बोलते रहते हैं, हम ध्यान ही नहीं देते'

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2022 14:07 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचारियों के एकजुट होने की बात कही थी। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बचाया जा रहा है।

Open in App

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचारी के बचाव करने संबंधित दिये गये बयान पर भड़कते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई किसी भ्रष्टाचारी को बचाएगा क्या? उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है? मुख्यमंत्री ने शुक्रवार कहा कि उनकी सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बचाया जा रहा। यह जान लीजिए कि कोई भी भ्रष्टाचारी को नहीं बचाएगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम से लौटने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे राज्य में कभी भी भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं किया गया है। इसलिए भ्रष्टाचारी को कोई बचा रहा है, यह संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा, 'इन्हें नहीं पता कि जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे, उनके साथ जो काम करने का मौका मिला था, तो किस तरह काम हुआ। किस तरह से उन्होंने सब लोगों का ख्याल रखा? हमने अच्छे से काम किया।'

कोई हैं केंद्र में, वो सब बोलते रहते हैं: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने आगे कहा, 'यहां पर भी बिहार के लोगों ने काम करने का मौका दिया है। कोई भी साथ रहे। आप देख रहे हैं कि कितना काम कर रहे हैं। कोई हैं केंद्र में। वो सब बोलते रहते हैं, हम ध्यान ही नहीं देते।' 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाने का खुद ही सोचना चाहिए। कई राज्य में इधर-उधर हो रहा है, कहां से किसको लाने का, वे लोग वो अपना सोंचें। उनको जो बोलना है बोले, हमको उससे बतलब नहीं हैं। वे पीएम हैं, तो सब जगह जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि केरल यात्रा के दौरान कोच्चि में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक समूह खुलेआम एकजुट हो रहे हैं। भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई से राष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा था, 'हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जैसे ही कार्रवाई करते हैं, राष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण उभर आता है।' 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल की जनता भाजपा की तरफ नई उम्मीद के साथ देख रही है। लोगों को यह महसूस हो गया है कि भाजपा देश में बदलाव लाने और विकास के लिए काम कर रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी