लाइव न्यूज़ :

"नीतीश कुमार का पतन उसी दिन हो गया था, जिस दिन उन्होंने 'कामसूत्र' की व्याख्या की थी", केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 14, 2023 07:50 IST

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बची-खुची प्रतिष्ठा उसी दिन खो दी थी, जिस दिन उन्होंने विधानसभा में 'कामसूत्र' पर व्याख्यान दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कामसूत्र का व्याख्यातानीतीश की प्रतिष्ठा उसी दिन खत्म हो गई थी, जिस दिन उन्होंने विधानसभा में कामसूत्र की व्याख्या की थीनीतीश कुमार में अगर इतनी ही हिम्मत है तो वह वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस महीने के अंत में वाराणसी में चुनावी रैली करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी बची-खुची प्रतिष्ठा उसी दिन खो दी थी, जब वो विधानसभा में 'कामसूत्र' के नए लेखक बने और उस पर व्याख्यान दिया था।

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज ने बीते बुधवार को कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत उसी दिन हो गया था, जब उन्होंने विधानसभा और विधान परिषद में कामसूत्र का व्याख्यान दिया था और महिलाओं का अपमान करने का काम किया था।"

उन्होंने सवालिया लहजे में आगे कहा, "क्या कोई प्रतिष्ठा बची है, विधानसभा में 'कामसूत्र' पर लेक्चर देने के बाद कुछ भी बचा है उनके पास"

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जदयू नेता नीतीश कुमार को चुनौती दी कि वो वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।

उन्होंने कहा, "कोई किसी को रैली निकालने से नहीं रोका सकती, नीतीश कुमार जरूर ऐसा कर सकते हैं लेकिन मैं नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि अगर उनमें साहस है तो वह वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करें।"

मालूम हो कि बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए महिलाओं के प्रति बेहद विचित्र और अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके कारण उन्हें बहुत ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था।

नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे वे गर्भावस्था के परिणामस्वरूप होने वाले संभोग से बच सकेंगी और उससे जनसंख्या पर नियंत्रण रहेगा।

हालांकि, इस टिप्पणी पर बवाल होने के फौरन बाद नीतीश कुमार ने स्थिति संभालने की कोशिश की और विपक्षी दलों की तीखी आलोचना के बाद तुरंत माफी मांग ली थी।

बिहार के सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहूंगा, जिन्हें विधानसभा में मेरे दिये बयान से ठेस पहुंचा हो।"

नीतीश कुमार की टिप्पणी पर भाजपा के साथ-साथ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई थी और उन्होंने भी नीतीश कुमार से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारVidhan Sabhaबिहारवाराणसी लोकसभा सीटवाराणसीनरेंद्र मोदीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप