लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, यहां देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: November 16, 2020 18:39 IST

नीतीश कुमार को राज्यपाल फागू चौहान शाम साढ़े चार बजे कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार आज शाम सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

पटनानीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार की नयी सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री बने हैं।

राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी । शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे ।

नीतीश कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ लिया । बिहार में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 सीटें मिलीं जबकि भाजपा को जद (यू) से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुई ।

आज नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की अपडेटेड सूची इस प्रकार है।

जेडीयू 

1-विजय चौधरी,2-विजेंद्र यादव3-अशोक चौधरी4-मेवालाल चौधरी5-शीला मंडल

बीजेपी

1-तारकिशोर प्रसाद2-रेणुदेवी3-अमरेंद्र प्रताप सिंह4-मंगल पाण्डेय5-रामसूरत राय6-रामप्रीत पासवान7-जीवेश मिश्राहम1- संतोष मांझी

वीआईपी1-मुकेश सहनीराजद ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘बिहार में दो मजबूरों की मजबूर सरकार बन रही है । एक शक्तिविहीन, शिथिल और भ्रष्ट प्रमाणित हो चुके मजबूर मुख्यमंत्री और दूसरा चेहराविहीन और तन्त्र प्रपंच को मजबूर वरिष्ठ घटक दल।’’ लालू प्रसाद की पार्टी ने कहा कि इनकी मजबूरी का कारण राजद का जनाधार और बिहार के लोगों द्वारा तेजस्वी यादव को अपना सर्वाधिक प्रिय नेता स्वीकार कर लेना है । राजद ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार पर भी तंज किया।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब