लाइव न्यूज़ :

पीएम के बयान पर नीतीश के एक अहम सहयोगी का पलटवार, भाजपा को 'भ्रष्ट जन पार्टी' करार दिया, कई नेताओं के नाम गिनाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2022 08:13 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुकुल राय शारदा चिटफंड घोटाले में आरोपी रहे, येदियुरप्पा के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप लगे, नारायण राणे का नाम आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में आया और असम में पीडब्ल्यूडी घोटाले में शर्मा के खिलाफ भाजपा ने ही आरोप लगाये थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के लिए ‘भ्रष्ट जन पार्टी’ शब्दावली का इस्तेमाल किया।कुशवाहा पीएम मोदी के बयान- विपक्षी पार्टियां ‘भ्रष्ट (नेताओं) को बचाने’’ के लिए एकजुट हुई हैं, पर ये प्रतिक्रिया दी।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख राजनीतिक सहयोगी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान भाजपा के कई वर्तमान एवं पूर्व नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की ओर आकृष्ट किया। जनता दल यूनाईटड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी के उस आरोप को खारिज करने के लिए ‘भ्रष्ट जन पार्टी’ शब्दावली दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की विपक्षी पार्टियां ‘भ्रष्ट (नेताओं) को बचाने’’ के लिए एकजुट हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे कुशवाहा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, नारायण राणे, भाजप से फिर तृणमूल कांग्रेस में लौट गये मुकुल राय, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा आदि के नाम लिये। कुशवाहा ने कहा कि मुकुल राय शारदा चिटफंड घोटाले में आरोपी रहे, येदियुरप्पा के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप लगे, नारायण राणे का नाम आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में आया और असम में पीडब्ल्यूडी घोटाले में शर्मा के खिलाफ भाजपा ने ही आरोप लगाये थे। 

पीएम मोदी के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के एक हजार से अधिक विधायक हैं। क्या किसी के घर पर छापा पड़ा? वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि हमने यहां कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया। 

पीएम मोदी ने कोच्चि में गुरुवार कहा था कि ''भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए हैं। संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। देश और केरल के लोगों को इनसे लगातार सतर्क रहना है।''

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप