लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar-Tejashwi swearing-in: बिहार के नए मंत्रिमंडल में होंगे 35 सदस्य, जदयू के 13, राजद के 16 और कांग्रेस के चार विधायक बनेंगे मंत्री!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2022 14:32 IST

Nitish Kumar-Tejashwi swearing-in: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार (71) ने राजग मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था।आठवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

पटनाः बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन सरकार का नेतृत्व करने जा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा की तरह इस बार भी गृह विभाग अपने पास रख सकते है, हालांकि नये मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बड़ी हिस्सेदारी होगी तथा कई महत्वपूर्ण विभाग उसके हिस्से में आने की संभावना है।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नए मंत्रिमंडल की संरचना के बारे में सैद्धांतिक सहमति बन गई है जिसमें जनता दल (यूनाइटेड), राजद और कांग्रेस से करीब 35 सदस्य होने की संभावना है। जदयू के नेता नीतीश कुमार ने राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी टेलीफोन पर बात की है।

मंत्री पदों के बंटवारे के फार्मूले के अनुसार, राजद कोटे से सबसे अधिक मंत्री होंगे क्योंकि सात दलों वाले महागठबंधन में उसके विधायकों की संख्या सबसे अधिक है। लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राजद के पास 79 विधायक हैं। समझा जाता है कि बुधवार दोपहर केवल कुमार और तेजस्वी यादव शपथ ले सकते हैं क्योंकि ऐसी चर्चा है कि राज्यपाल फागू चौहान अपनी अन्य व्यस्तताओं के कारण प्रदेश से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं जबकि शेष सदस्य कैबिनेट विस्तार होने पर शपथ लेंगे।

नये मंत्रिमंडल के गठन को आपसी सहमति के तहत जदयू से 13 और राजद से 16 मंत्री हो सकते हैं। कांग्रेस को चार तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को मंत्रिमंडल में एक स्थान मिलने की संभावना है । बताया जा रहा है कि कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी गठबंधन सहयोगियों के बीच मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर एक व्यापक सहमति बन गई है।

कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर आलाकमान की सहमति से लगेगी। भाजपा और जदयू की सरकार वाले मंत्रिमंडल में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी के कई मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाए जाने संभावना जतायी जा रही है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा की तरह इस बार फिर से गृह विभाग अपने पास रख सकते हैं।

गृह विभाग के तहत ही पूरा पुलिस महकमा और कानून-व्यवस्था आती है। ऐसी संभावना भी जतायी जा रही है मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों के कल्याण से संबंधित विभागों को भी अपने पास रख सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि राजद द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की एक सूची तैयार की गई है और इसे मंजूरी के लिए पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के साथ साझा किया है।

तेजस्वी यादव का उपमुख्यमंत्री बनना तय है, पर यह अभी तय नहीं है कि वह किन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछली महागठबंधन सरकार में तेजस्वी के पास पथ निर्माण और भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभाग थे। पिछली सरकार में भाजपा कोटो वाले विभागों को राजद को सौंपने के सैद्धांतिक निर्णय हुआ है जिसका तात्पर्य है कि उसे स्वास्थ्य और सड़क निर्माण विभाग जैसे कुछ महत्वपूर्ण विभाग मिलेंगे। 

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया