लाइव न्यूज़ :

नीतीश का अधिकारियों को सख्त निर्देश- शराब आपूर्ति की चेन तोड़ने पर ध्यान दें, कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार करें

By भाषा | Updated: November 8, 2022 10:11 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर बिहार में शराब की आपूर्ति और वितरण में शामिल लोगों को पकड़ा जाएगा तो, शराब की उपलब्धता की जांच अपने आप हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार ने अपैल, 2016 से राज्य में पूर्व शराबबंदी लागू की थी।नीतीश कुमार ने दूसरे राज्यों से बिहार में शराब की तस्करी पर ध्यान देने को कहा।पहली बार शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति पर दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों से शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने और राज्य में शराब आपूर्ति की चेन तोड़ने पर ध्यान देने को कहा है। सोमवार को शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार ने उनसे अन्य राज्यों से बिहार में होने वाली शराब तस्करी के रास्तों का पता लगाने को भी कहा। गौरतलब है कि बिहार ने अपैल, 2016 से राज्य में पूर्व शराबबंदी लागू की थी।

बैठक के तुरंत बाद मुख्य सचिव आमिर सुभानी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस, निषेधात्मक और आबकारी विभागों का ध्यान राज्य में शराब के आपूर्ति और वितरण चेन को तोड़ने पर होना चाहिए। अगर बिहार में शराब की आपूर्ति और वितरण में शामिल लोगों को पकड़ा जाएगा तो, शराब की उपलब्धता की जांच अपने आप हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अधिकारियों की प्राथमिकता उन तरीकों की पहचान करने की होनी चाहिए जिनके जरिए दूसरे राज्यों से बिहार में शराब की तस्करी की जा रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’ सुभानी ने कहा कि कानून के अनुसार, पहली बार शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति पर दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पहली बार अपराध करने वाला व्यक्ति जुर्माने का भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसे 30 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाएगा। दूसरी बार इस अपराध को करने वाले व्यक्ति को कानून के मुताबिक, कोई राहत नहीं मिलेगी और उसे एक साल जेल की सजा काटनी होगी।’’ मद्यपान निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक ने कहा कि अक्टूबर में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने के आरोप में 20,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील