लाइव न्यूज़ :

'सरकार चलाएं नीतीश कुमार और जदयू की कमान निशांत को दें': जेडीयू के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री किया आग्रह

By रुस्तम राणा | Updated: July 20, 2025 17:28 IST

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए कहा- सरकार का संचालन करना अब उनके लिए उचित नहीं है। पार्टी की जवाबदेही का हस्तांतरण करें। 

Open in App

पटना: बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक धमाकेदार पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) की कमान बेटे निशांत कुमार को सौंपने की सलाह दी है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में दोनों पिता-पुत्र की फोटो भी लगाई है। दरअसल, नीतीश कुमार के बेटे निशांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए कहा- सरकार का संचालन करना अब उनके लिए उचित नहीं है। पार्टी की जवाबदेही का हस्तांतरण करें। 

उपेन्द्र कुशवाह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, "मीडिया/सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि आज बड़े भाई आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है। खुशी के इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) की नई उम्मीद निशांत को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उसे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें।"

वह आगे अपनी पोस्ट में लिखते हैं, "इस अवसर पर आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी से अति विनम्र आग्रह है कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए इस सच को स्वीकार करने की कृपा करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का (साथ-साथ) संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है।"

उन्होंने लिखा, "सरकार चलाने का उनका (नीतीश कुमार) लंबा अनुभव है जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अतिआवश्यक है। परन्तु पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण (जो वक्त मेरी ही नहीं स्वयं उनकी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं/नेताओं की राय में अब आ चुका है) के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें।"

उन्होंने कहा,  "यही उनके दल के हित में है और इसमें विलंब दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है। शायद ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई कभी हो भी नहीं पाये।" अंत में कुशवाहा लिखते हैं, "मैं जो कुछ कह रहा हूं, जदयू के नेता शायद मुख्यमंत्री जी से कह नहीं पाएंगे और कुछ  लोग कह भी सकते हों,  तो वैसे लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे।"

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो