लाइव न्यूज़ :

बिहार में जातिगत जनगणना कराने के मूड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार! कहा- जल्द करेंगे सर्वदलीय बैठक

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2021 21:34 IST

बिहार के मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार ने संकेत दिया है कि वे जातिगत जनगणना को लेकर गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि इसे लेकर जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सभी राजनीतिक दलों की जातिगत जनगणना पर एक समान है राय: नीतीश कुमारनीतीश कुमार ने कहा- सभी दलों की इस पर सहमति, सर्वदलीय बैछ में हो सकता है कोई फैसला

पटना: बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर गर्मायी सियासत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस मुद्दे पर जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जायेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में सभी राजनीतिक दलों की इस पर एक समान राय है. सभी दलों की इस पर सहमति बन गई है और जल्द ही इसपर सर्वदलीय बैठक भी बुलाई जाएगी.

'शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों पर नजर'

जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी गड़बड़ी कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर सरकार कडी नजर रखी जा रही है. 

उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिश की जा रही है कि शराब पीकर बोतल फेंकने वाले की तस्वीर ली जाएगी. नीतीश ने कहा कि पियक्कडों की एक-एक हरकतों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि अब लोग कहीं भी बोतल देख लेते हैं तो उसी घटना को लेकर चर्चा शुरू कर देते हैं, ऐसे में सरकार ने भी अपनी ओर से सजगता बढ़ा दी है. 

हमारा अच्छा काम दिल्ली के अखबारों में नहीं छपता: नीतीश

बिहार में शराब की खाली बोतल मिलने से जुडे सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि हमारा अच्छा काम दिल्ली के अखबारों में नहीं छपता, पर शराब से जुड़े मामले जरूर प्रकाशित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं जब न्यूज पेपर देखता हूं तो समझ जाता हूं कि मामला क्या है? 

'हर मामले को गंभीरता से ले रही है सरकार'

मुख्यमंत्री ने कहा इसके बावजूद हर चीजों को गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केवल अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. पटना पर विशेष ध्यान देना है. राजधानी को पहले नियंत्रित करना होगा. नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए एक्शन काफी हो रहा है, इसका असर भी देखने को मिल रहा है. 

उन्होंने कहा कि शराब मामले से जुड़ी समस्या जनता दरबार में भी आई हैं, इसपर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. वहीं, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तीसरी लहर की आशंका को लेकर तैयार खड़े हैं. बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है. लेकिन लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. 

नीतीश ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका इसलिए बढ़ गई है क्योंकि ओमिक्रोन के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में जिस तरह नए वेरिएंट के केस मिल रहे हैं. उसके बाद अब ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है

टॅग्स :नीतीश कुमारजातिबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील