लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने कहा, "नरेन्द्र मोदी अब नहीं रहे साम्प्रदायिक, लेकिन राम मंदिर और धारा 370 पर हमारा स्टैंड वही रहेगा"

By विकास कुमार | Updated: January 15, 2019 20:11 IST

नीतीश के मुताबिक राम मंदिर या तो कोर्ट के फैसले के बाद ही बनना चाहिए या तो आपसी सहमती से. वहीं उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का भी यही मत है कि धारा 370 से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए.

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा है कि नरेन्द्र मोदी अब साम्प्रदायिक नहीं रहे और अब परिस्थितियां बदल गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी पुरानी सहयोगी रही है, लेकिन कुछ मुद्दों पर जो स्टैंड हमारा 1996 में था, आज भी वही है. इसके उदाहरण में उन्होंने कॉमन सिविल कोड और राम मंदिर का भी नाम लिया.

धारा 370 से नहीं होना चाहिए छेड़छाड़ 

नीतीश के मुताबिक राम मंदिर या तो कोर्ट के फैसले के बाद ही बनना चाहिए या तो आपसी सहमती से. वहीं उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का भी यही मत है कि धारा 370 से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए.

 नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बीजेपी छोड़कर राजद के साथ गए, यह हमारी गलती थी और कुछ परिस्थितयां ऐसी बन गई थीं. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नामकरण मेरा ही किया हुआ है इसलिए इससे मुझे कोई चिंता नहीं है. जब मैं रहा ही नहीं तो फिर किस बात का महागठबंधन. 

2009 से बेहतर परिणाम होंगे 

नीतीश कुमार ने कहा कि 2009 में एनडीए को 32 सीटें मिली थी और इस बार उससे से भी ज्यादा मिलेंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे लालू यादव से राजनीतिक मतभेद हैं लेकिन व्यक्तिगत मतभेद कुछ नहीं है. 

नीतीश ने कहा कि जब मैंने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर इस्तीफा दिया तो बीजेपी ने ऑफर दिया और मेरी पार्टी ने कहा कि इसको स्वीकार कर लीजिए. और मैंने बिहार की जनता के हित में मैंने भाजपा के साथ मिलकर फिर से सरकार बनायी. 

नीतीश कुमार ने इसके साथ ही ये भी कहा कि शराबबंदी को लागू करने का नैतिक साहस हमने दिखाया. बाल विवाह और दहेज़ प्रथा के खिलाफ भी हमने सामाजिक स्तर पर आन्दोलन चलाया है. नीतीश इस कार्यक्रम में अपने सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिना रहे थे. 

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजनता दल (यूनाइटेड)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील