लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेगी जेडीयूः नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2019 23:07 IST

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा- जदयू बिहार में विधानसभा का चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी।

Open in App

पटना, 8 जून:बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यहां कहा कि जदयू बिहार में विधानसभा का चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगा. उन्‍होंने यह साफ कर दिया कि एनडीए एकजुट है. हालांकि उन्‍होंने मीडिया के पूछे जाने पर यह भी कहा कि केंद्र में सांकेतिक प्रतिनिधित्‍व आज भी स्‍वीकार्य नहीं है. इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ममता बनर्जी से मुलाकात पर कहा कि रविवार की पार्टी की बैठक में वह शामिल होंगे.

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर इस मामले पर खुद ही बोलेंगे. उनके अन्य दलों के लिए काम करने से मीडिया में भ्रम की स्थिति बन रही है. ऐसे में वे इस पर सफाई दें. नीतीश कुमार के मुताबिक, प्रशांत को जो जिम्मेदारी जदयू से मिली है, उसे वो अपने ढंग से पूरा कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि यह सही है कि प्रशांत किशोर की कंपनी अलग-अलग नेताओं के लिए काम करती है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम किए जाने के बाबत नीतीश ने कहा कि प्रशांत किशोर खुद एक्सप्लेन करेंगे, अपनी स्थिति. 

उन्‍होंने कहा कि प्रशांत किशोर से पार्टी क्या पूछेगी, यह सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है. नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर रविवार को होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही नीतीश ने कहा कि यह सत्य है कि वह जदयू के सदस्य हैं, लेकिन वो अलग-अलग नेताओं के लिए काम करते रहते हैं. हाल ही में आंध्र प्रदेश के चुनाव में भी काम किया है. नीतीश ने कहा कि उनके इन कार्यों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है.

वहीं, मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं होने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह चैप्टर क्लोज हो चुका है. हम पूरे मजबूती के साथ एनडीए के साथ हैं. लेकिन सांकेतिक प्रतिनिधित्व आज वही स्वीकार्य नहीं है. भाजपा के पास पूर्ण बहुमत की सरकार है और सरकार में शामिल होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि जदयू और भाजपा में मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. हमने एनडीए की रैली में अपनी सामूहिक ताकत भी दिखा दी है. उल्लेखनीय है कि बिहार में जदयू के 16 सांसद हैं, लेकिन मोदी कैबिनेट में जदयू शामिल नहीं है. 

यहां बता दें कि तीन दिन पहले उस समय बिहार के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई, जब यह बात सामने आई कि प्रशांत किशोर जदयू में रहते हुए टीएमसी के लिए काम करेंगे. इसे लेकर सियासत तेज हो गई, लेकिन जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार सामने आए हैं. इसके पहले प्रशांत किशोर जगनमोहन रेड्डी के साथ अभी काम किए हैं.

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील