लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने कहा, इसलिए इंडिया गठबंधन से बाहर निकला

By धीरज मिश्रा | Updated: January 31, 2024 12:49 IST

Bihar Politics: बिहार के नौवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों का जो गठबंधन बना जिसका नाम इंडिया रखा। हमने कहा था कि यह नाम ठीक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैमीडिया से बोले नीतीश, आज गठबंधन के हालात कैसे हैं आप खुद देख सकते हैंअब सिर्फ बिहार के विकास के लिए काम करेंगे

Bihar Politics:बिहार के नौवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों का जो गठबंधन बना जिसका नाम इंडिया रखा। हमने कहा था कि यह नाम ठीक नहीं है। आज गठबंधन के हालात कैसे हैं आप खुद देख सकते हैं। हमने सारा काम किया। लेकिन उन्होंने एक काम नहीं किया है। नीतीश ने शीट शेयरिंग को लेकर भी अपनी बात कही।

नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक शीट शेयरिंग नहीं हुई। हम जिनके साथ पहले से थे वहीं आ गए अब यहीं रहेंगे और बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। मालूम हो कि रविवार को नौंवी बार सीएम बने नीतीश ने यूं तो मीडिया से कहा था कि पहले जहां थे वहां अब लौट गए हैं और अब वापिस लौटने का सवाल ही नहीं है।

गौर करने वाली बात यह है कि इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ही थे। उन्होंने ही मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोकने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करना शुरू किया था। नीतीश ने इसके लिए बिहार की राजधानी पटना में एक बैठक भी आयोजित करवाई थी।

जिसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पंजाब के सीएम भगवंत मान, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्दव ठाकरे, एनसीपी नेता शरद पवार, आप नेता संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा, सहित अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए थे। 

हालांकि, मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि नीतीश ने जिस तरीके से इस गठबंधन को आगे किया था, उनका नाम जब पीएम पोस्ट के लिए आगे नहीं किया और उनकी जगह पर ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे का नाम आगे किया था।

कहा जा रहा कि इसी वक्त से नीतीश कुमार नाराज हो गए। यही वजह है कि जब उन्हें संयोजक पद दिया गया तो उन्होंने मना कर दिया। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील