लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने इशारों में कहा, "कुछ दल 'एनडीए' से 'इंडिया' में आ सकते हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2023 15:50 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार समयपूर्व लोकसभा चुनाव करा सकती है और इसलिए राजनीतिक दलों को तैयार रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने संभावना व्यक्त की कि केंद्र सरकार समयपूर्व लोकसभा चुनाव करा सकती है'इंडिया' संयोजक पद को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें किसी भी पद की लालसा नहीं हैउन्होंने संकेत दिया कि 'इंडिया' के बैनर तले एनडीए में शामिल कुछ दल भी आ सकते हैं

पटना: बिहार में चल रही जाती है जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दायर किये जाने पर सियासत गरम हो गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा में कहा कि हम तो राज्य के हित में ही काम कर रहे हैं न जी।

इसके साथ उन्होंने कहा कि इसका आकलन होना कोई मतलब है। हम अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए बहुत लोगों को ऐतराज होता है। उन्होंने कहा कि सब लोग जानता है कि हम कितना बढ़िया काम करने जा रहे हैं। इससे लोगों को फायदा होगा।

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने एक बार फिर से दोहराया कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। अभी कौन-कौन लोग इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे यह कहना ठीक नहीं है। उन्होंने इसके संकेत दिए कि इंडिया के बैनर तले एनडीए में शामिल कुछ दल आ सकते हैं।

नीतीश कुमार से पूछा गया था कि क्या एनडीए में शामिल कुछ दल इंडिया में आ सकते हैं? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अभी इस पर कुछ नहीं बोलेंगे।

मुंबई की बैठक के बाद बहुत कुछ हो सकता है। वहीं लोकसभा चुनाव समय से पूर्व कराने की कयासबाजियों पर उन्होंने कहा कि वे पिछले 7-8 महीनों से कह रहे हैं कि चुनाव कभी भी हो सकता है। इसलिए विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किए और अब मुंबई में इसकी तीसरी बैठक होगी। उन्होंने कहा कि संभव है कि केंद्र सरकार समय से पूर्व चुनाव करा ले और इसलिए वे सभी राजनीतिक दलों को इसके लिए तैयार रहने को कह रहे हैं।

वहीं, मुंबई में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो जा रहे हैं वहां हमारा काम है अधिक से अधिक पार्टियों को एकजुट करना। व्यक्तिगत रूप से मुझे कोई चीज का कोई पद का कोई अन्य चीज का कोई इच्छा नहीं है। हम तो कहीं रहे हैं, हम तो कल भी कह दिए हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए