लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar-Rohini Acharya: डर लगता है...चीखने-चिल्लाने के चक्कर में दिमाग की नस न फट जाए, मौकापरस्ती शहंशाह की, लालू यादव की बेटी रोहिणी ने नीतीश कुमार पर किया ट्वीट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2024 17:43 IST

Nitish Kumar-Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि "महिलाओं के ज्ञान को कमतर आंकने वालों, नारी-अस्मिता की कद्र नहीं करने वालों के हाथों में माता जानकी की जन्मस्थली बिहार की कमान है, इससे ज्यादा अफसोस और दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है"।

Open in App
ठळक मुद्देतत्काल मानसिक-चिकित्सक के परामर्श की जरूरत है।ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है।अभद्र-अमर्यादित टिप्पणियों-बयानों की एक परिपाटी ही बना दी गई है।

पटनाः बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राजद की महिला विधायक रेखा कुमारी पर भड़के जाने को लेकर सियासत गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बाद अब उनकी बेटी  रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा है कि "डर लगता है... आंख की गोटी बाहर निकालकर चीखने-चिल्लाने के चक्कर में दिमाग की नस न फट जाए कहीं किसी दिन मौकापरस्ती के शहंशाह की... बढ़ती उम्र के साथ-साथ दौरे पड़ने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है"।

रोहिणी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि "स्व-महिमामंडित व सिर्फ और सिर्फ स्वहित, स्वार्थ- संक्रमित अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने वाली एक अनैतिक सत्तालोलुप शख्सियत को एक अनुसूचित जाति की माननीया विधायिका का वाजिब बोलना नागवार गुजरा और फिर जिस लहजे में पद व सदन की गरिमा को ताख पर रखते हुए माननीय विधायिका को संबोधित किया गया, उसे अगर कोई जायज ठहरता है, तो उसे तत्काल मानसिक-चिकित्सक के परामर्श की जरूरत है"। उन्होंने आगे लिखा कि "ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है।

अनैतिक सत्ताधारी गठबंधन के शीर्ष के लोगों के द्वारा महिलाओं के बारे में अभद्र-अमर्यादित टिप्पणियों-बयानों की एक परिपाटी ही बना दी गई है। ऐसे बयानों की लंबी लिस्ट है, जिनसे बिहार के साथ-साथ सदन की गरिमा भी तार-तार हुई है। रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि "महिलाओं के ज्ञान को कमतर आंकने वालों, नारी-अस्मिता की कद्र नहीं करने वालों के हाथों में माता जानकी की जन्मस्थली बिहार की कमान है, इससे ज्यादा अफसोस और दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है"।

उन्होंने यह भी लिखा कि जिन लोगों के संरक्षण में, जिनकी सरपरस्ती में मुजफ्फरपुर - महापाप को अंजाम दिया गया, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाए जाने जैसे कुकृत्य पर जिनके मुंह से निंदा-भर्त्सना का एक शब्द नहीं निकला, उनसे/उससे महिला-सम्मान की अपेक्षा रखना जहरीले नाग को जेब में रख कर नहीं डसे जाने के प्रति आश्वस्त होने जैसा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत