लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा- जनता मालिक है

By भाषा | Updated: February 11, 2020 15:43 IST

मंगलवार को आरएसएस के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रश्न पूछे तो उन्होंने कहा कि जनता मालिक है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार का विपक्षी दल लालू प्रसाद का राजद अपने सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली चुनाव में उतरा था पर उसके भी प्रत्याशी बडे अंतर से पीछे रहे । बिहार में भाजपा ने जदयू और लोजपा के साथ गठजोड कर पिछले साल संपन्न लोकसभा चुनाव लडा था और भारी जीत दर्ज की थी ।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीज को लेकर कहा कि जनता मालिक है। नीतीश की पार्टी जदयू भाजपा और लोजपा के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरी थी । मंगलवार को आरएसएस के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रश्न पूछे तो उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। इतना कहकर वह आगे बढ गए । नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी पार्टी ने दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों-- बुरारी और संगम विहार में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे और इन दोनों सीटों पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी बड़े अंतर से पीछे हैं। 

हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में जदयू कभी भी बड़ी खिलाड़ी नहीं रही लेकिन भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को परास्त करने के लिए बिहार के अपने छोटे सहयोगियों का सहयोग लिया। दिल्ली में भाजपा के साथ चुनावी गठजोड़ को लेकर पूर्व जदयू महासचिव पवन वर्मा ने सवाल उठाते और नाराजगी व्यक्त करते हुए नीतीश को पत्र लिखा था जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था । 

ऐसा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के साथ भी हुआ जिनकी संस्था केजरीवाल के चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम रही थी। जदयू से निष्कासित किए जाने से नाराज प्रशांत ने दिल्ली चुनाव संपन्न होने के बाद पटना आकर अपनी आगे की रणनीति का खुलासा तथा नीतीश को 'बेनकाब' करने की धमकी दी है। बिहार का विपक्षी दल लालू प्रसाद का राजद अपने सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली चुनाव में उतरा था पर उसके भी प्रत्याशी बडे अंतर से पीछे रहे । 

हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम जदयू को इस मामले में राहत दे सकती है कि भाजपा के इस घोषणा के बावजूद राजग इस साल के अंत में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लडेगा, प्रदेश के उसके कुछ नेता नीतीश की मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार्यता प्रश्न उठाते रहे हैं, अब उनकी बयानबाजी पर लगाम लग सकता है ।

बिहार में भाजपा ने जदयू और लोजपा के साथ गठजोड कर पिछले साल संपन्न लोकसभा चुनाव लडा था और भारी जीत दर्ज की थी । वर्ष 2013 में भाजपा के साथ संबंध तोडने के बाद नीतीश ने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 महागठबंधन बनाकर राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर लडा था और उस समय "संघ-मुक्त भारत" बनाने की बात कही थी। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में महागठबंधन भारी बहुमत से बिहार में सत्ता आयी थी पर वर्ष 2017 में नीतीश ने राजद और कांग्रेस से नाता तोडकर भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में राजग की सरकार बना ली थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विजयी उम्मीदवारों की सूचीचुनाव आयोगअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?